मप्र पुलिस में उत्कृष्टता’ के लिए ‘गृह मंत्री पदक’ से नवाजे गए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल शैलेंद्र सिंह चौहान किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व अपने काम में असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल दिया जाता है, जिसकी शुरुआत 2018 में हुई थी. इस पदक का उद्देश्य पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करना है. वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए 5 पुलिस पदक शुरू किए थे. इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल शैलेंद्र सिंह चौहान ने न केवल अपने कर्तव्यों का पालन बखूबी किया बल्कि जटिल परिस्थितियों में भी असाधारण प्रदर्शन करके मिसाल कायम की। श्री चौहान का यह पदक उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने के लिए दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक’ का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों में उत्कृष्टता और सेवाभाव को प्रोत्साहित करना है। इस पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारी गहन मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिसमें उनके कार्य प्रदर्शन, साहस, और सुरक्षा व्यवस्था में योगदान को प्राथमिकता दी जाती है। इस प्रक्रिया के बाद ही गृह मंत्रालय चयन सूची जारी करता है। उल्लेखनीय हैं कि पीएचक्यू के आदेशवर्ष 2024 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र आदेश 28 जुलाई 18 के माध्यम से स्थापित केन्द्रीय गृहमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक” उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट भोपाल को दिया गया है। उक्त आदेश भारत सरकार, गृह मंत्रालय, पुलिस डिवीजन, दिल्ली के माध्यम से प्राप्त निर्देशानुसार श्री कैलाश मकवाणा,पुलिस महानिदेशक,मध्य प्रदेश द्वारा जारी किया गया है । Post navigation कायरतापूर्ण हमले को भारत का मुस्लिम समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा बोले सनवर पटेल Candle march held against Pahalgam attack by Kohefiza Residents