फक्र की बात, मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल के सराहनीय कार्यों का डंका देश में गूंजा

मप्र वक्फ बोर्ड के “इनोवेटिव” मॉडल को देश के सभी राज्यों को अपनाने की सलाह

सचिव अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में समस्त राज्यों के प्रमुख सचिव राजस्व, तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं सभी राज्यों के वक्फ बोर्ड के सीईओ की एक संयुक्त बैठक भोपाल में होगी

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के कार्यों को देश में सबसे उत्कृष्ट माना भारत सरकार ने

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों के अभिलेख, संधारण प्रबंधन आदि वक्फ अधिनियम 1995 के प्रावधानों के अनुसार संधारित किए जाने के संबंध में राज्यवार चर्चा एवं अध्ययन हेतु सचिव अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में गत दिनों नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी इस बैठक में की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश की वक्फ संपत्तियों के अभिलेख रखे जाने की प्रक्रिया को भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य कहते हुए सराहा गया तथा इसी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिस प्रक्रिया से मध्य प्रदेश राज्य की वक्फ संपत्तियों को संधारित किया गया है इसी मॉडल के रूप में समस्त राज्यों को अपनाना चाहिए। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सनवर पटेल ने बताया कि इसी तारतम्य में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर सचिव अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में समस्त राज्यों के प्रमुख सचिव राजस्व, सचिव तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं सभी राज्यों के वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक अप्रैल के अंतिम या मई के प्रथम सप्ताह में भोपाल में आयोजित की जाएगी इस बैठक में वक्फ अधिनियम 1995 संशोधित 2005 में वक्फ संपत्तियो के अभिलेख, संधारण कलेक्टर द्वारा सत्यापन, पंजीयन, वार्षिक लेखा, परीक्षण, न्यायालय विवाद, वक्फ संपत्तियों का सर्वे तथा पंजीयन, शासकीय अधिसूचना वक्फ संपत्तियों को सूचीबद्ध करने तथा वक्फ संपत्ति प्रबंधन आदि के संबंध में चर्चा एवं विचार तथा रिव्यू किया जाएगा।