विदेशी निवेशकों (FII) ने बीते कारोबारी हफ्ते (15-17 अप्रैल) में भारतीय शेयर बाजारों में 8,472 करोड़ रुपए का निवेश किया है। अप्रैल की शुरुआत से अब तक FII 23,103 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। वहीं 2025 की शुरुआत से अब तक फॉरेन इन्वेस्टर्स भारतीय शेयर बाजारों से 1.4 लाख करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। पहले दो महीनों जनवरी और फरवरी में FII ने 78,027 और 34,574 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे थे। मार्च में 3,973 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की नई टैरिफ निति से बाजार में अनिश्चिता, वैश्विक मंदी, भारतीय शेयरों की हाई वैल्यूएशन और कॉरपोरेट इनकम में ग्रोथ को लेकर चिंताओं के कारण FII लगातार पैसे निकाल रहे हैं। गुरुवार को FII ने ₹4,667.94 करोड़ के शेयर्स खरीदे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को FII नेट बायर्स बने रहे। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DII नेट सेलर्स बने रहे। प्रोविजनल डेटा के अनुसार, 17 अप्रैल को FII ने 4,667.94 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे, जबकि DII ने 2,006.15 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 13,773.79 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 15,779.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं FII ने 18,210.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 13,542.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। टैरिफ पर 90 दिनों की रोक के बाद हुई खरीदारी यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। इन फैसलों के चलते FII ने पिछले कारोबारी हफ्ते में 8,472 करोड़ रुपए का निवेश किया है। शुरूआती महीनों में हाई वैल्यूएशन की वजह से बिकवाली हुई मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, 2025 के शुरूआती महीनों में भारत में हाई वैल्यूएशन की वजह से FII बिकवाली कर रहे थे। वे अपना पैसा चीन के शेयरों में लगा रहे थे, जहां वैल्यूएशन कम है। इतना ही नहीं FII फाइनेंशियल सर्विसेज में बड़े पैमाने पर बिकवाली कर रहे हैं, जबकि यह सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और इसकी वैल्यूएशन आकर्षक है। 17 अप्रैल को बाजार में 2% तक तेजी देखने को मिली शेयर बाजार में गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ। Post navigation Top 10 firms add Rs 3.84 lakh crore m-cap in last week rally; HDFC Bank, Airtel lead surge ICICI बैंक NIIT-IFBI में अपनी 18.8% हिस्सेदारी बेचेगा:₹6.58 करोड़ में हो सकती है डील, जनवरी-मार्च में बैंक का मुनाफा 18% बढ़ा