इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक, हफ्तेभर में गोल्ड का दाम 1,557 रुपए बढ़ा है। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 93,353 रुपए था, जो अब 94,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। ये सोने का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं, चांदी की कीमत भी इस दौरान 2,222 रुपए बढ़ी है। 11 अप्रैल को एक किलो चांदी की कीमत 92,929 रुपए थी, जो बढ़कर 17 अप्रैल को 95,151 रुपए पर आ गई है। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था। सोने में तेजी के 3 कारण 4 महानगरों में सोने की कीमत साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation RBI’s gold reserves jump nearly Rs 12,000 crore in a week Yes Bank Q4 profit surges 63% YoY to Rs 738 crore, NII beats estimates