कल की बड़ी खबर सोने से जुड़ी रही। सोने के दाम ने नया ऑल टाइम हाई बनाया। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,477 बढ़कर ₹94,579 पर पहुंच गया। वहीं विप्रो का जनवरी-मार्च तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% बढ़कर 3,570 रुपए करोड़ रहा। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 94 हजार पार: इस साल ₹18,417 महंगा हुआ, साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोने के दाम ने 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,477 बढ़कर ₹94,579 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,102 थी। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹373 बढ़कर ₹96,575 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,030 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 11 अप्रैल को सोने ने ₹93,353 का हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 2. जेनसोल इंजीनियरिंग के प्रमोटर्स ने की ₹262 करोड़ की हेराफेरी: SEBI ने डायरेक्टर पद से हटाया; कंपनी का शेयर एक साल में 85% गिरा SEBI के एक्शन के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने और लीज पर देने वाली कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर बुधवार को 5% गिरावट के साथ 122.68 रुपए पर आ गया। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 85% से ज्यादा गिर चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 3. पेटीएम के CEO विजय शर्मा ने 2.1 करोड़ ESOPs छोड़े: SEBI ने अगस्त 2024 में नोटिस भेजा था, नियमों के उल्लंघन का था आरोप पेटीएम ने बुधवार (16 अप्रैल) को घोषणा की है कि कंपनी के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने उन्हें दिए गए 21 मिलियन यानी 2.1 करोड़ एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन (ESOPs) को छोड़ दिया है। SEBI ने शेयर-बेस्ड एम्प्लॉई बेनेफिट्स देने के नियमों के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद कंपनी ने अब फाइलिंग में इस बाद की जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 4. FY25 की चौथी तिमाही में विप्रो को ₹3,570 करोड़ मुनाफा: सालाना आधार पर 26% बढ़ा, रेवेन्यू ₹22,504 करोड़ रहा IT सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी विप्रो का जनवरी-मार्च तिमाही में कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26% बढ़कर 3,570 रुपए करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में ये 2,835 करोड़ रुपए रहा था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.44% बढ़ा है। तीसरी तिमाही में ये 3,354 करोड़ रुपए रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 5. जेप्टो ने IPO से पहले पैरेंट कंपनी का नाम बदला: किरानाकार्ट टेक्नोलॉजीज से जेप्टो प्राइवेट लिमिटेड किया, साल के आखिरी तक आ सकते है IPO इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप जेप्टो ने IPO लॉन्च करने से पहले अपनी पैरेंट कंपनी का नाम बदल दिया है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अब कंपनी का ऑफिशियल नाम ‘जेप्टो प्राइवेट लिमिटेड’ हो गया है, जो पहले ‘किरानाकार्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ था। कंपनी को नाम बदलने की मंजूरी मुंबई के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) से मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें… BOI ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया: अब जमा पर 7.05% तक का ब्याज मिलेगा, देखें नई इंटरेस्ट रेट्स बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। अब 1 साल की FD पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.05% ब्याज मिलेगा। ये नई ब्याज दरें 3 करोड़ से कम की FD पर लागू हुई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… Post navigation ‘Wait for greater clarity’: US Fed to hold off altering interest rates Gold hits record $3,300/oz, closes in on Rs 1L/10gm mark