नरोत्तम मिश्रा को मिलेगा बर्थडे गिफ्ट, अमित शाह ने बीजेपी अध्यक्ष को लेकर नेताओं में समन्वय बनाया बीते 4 दिनों में नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के नये बॉस होंगे की चर्चा राजनीतिक गलियारों में फिर से तेजी से हो रही है क्योंकि की इसके कई राज राजनीतिक संकेत मिलने लगे है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा के बीजेपी के नये बॉस के नाम की चर्चाएं तेजी से हो रही हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की बीते 4 दिनों में सामने आईं दो तस्वीरें ऐसी हैं जो इन संभावनाओं को बल दे रही हैं कि उन्हें पार्टी बर्थडे गिफ्ट देने जा रही हैं और सही टाइमिंग का इंतजार है। नरोत्तम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं उस वक्त शुरू हुईं जब ग्वालियर में पीएम नरेन्द्र मोदी की नरोत्तम मिश्रा ने एयरपोर्ट पर अगवानी की और इसी क्रम में आज फिर चर्चाएं उस वक्त और ज्यादा तेज हो गईं जब भोपाल एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया और सीएम हाउस में अमित शाह के साथ लंच किया। एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिर आज गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत और साथ लंच करते नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी से राजनीतिक पंडित इसके मायने तलाश रहे हैं और अब आम चर्चाएं हो रही हैं कि नरोत्तम मिश्रा को प्रदेश में जल्द ही बर्थडे गिफ्ट पार्टी से मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम हाउस में आज बीजेपी और संघ के आला नेताओं में बीजेपी के नये बॉस के नाम को लेकर समन्वय का काम किया है। Post navigation Amit ji Welcome Vandan, Abhinandan to You said Dr Narottam Mishra Bollywood Actor Salman Khan received another death threat where an unidentified person sent a message to Worli Transport Department saying that he would kill the actor in his residence and bomb his car.