RBI के रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंकों ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती करना शुरू कर दी है। केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इसके पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD पर ब्याज दरों को घटाया है। 1 साल की FD पर अब 6.85% ब्याज नई ब्याज दरों के अनुसार अगर अब आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.85% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 7.15%, 3 साल की FD पर 7.20% और 5 साल की FD पर 6.70% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 444 दिन की FD पर 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। कोटक बैंक में 1 साल की FD पर अब 7.10% ब्याज कोटक महिंद्रा बैंक में अब 1 साल के लिए FD कराने पर सालाना 7.10% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 7.15%, 3 साल की FD पर 7.00% और 5 साल की FD पर 6.20% ब्याज मिलेगा। FD कराते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सही टेन्योर चुनना जरूरी FD में निवेश करने से पहले उसके टेन्योर (अवधि) को लेकर सोच-विचार करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर निवेशक मेच्योरिटी से पहले विड्रॉल करते हैं, तो उन्हें जुर्माने का भुगतान करना होगा। FD मेच्योर होने से पहले उसे ब्रेक करने पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ेगी। इससे डिपॉजिट पर कमाए जाने वाला कुल ब्याज कम हो सकता है। 2. एक ही FD में न लगाएं पूरा पैसा यदि आप किसी एक बैंक में FD में 10 लाख रुपए का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी जगह एक से ज्यादा बैंकों में 1 लाख रुपए की 8 FD और 50 हजार रुपए की 4 FD में निवेश करें। इससे बीच में पैसों की जरूरत पड़ने पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से FD को बीच में ही तुड़वाकर पैसों की व्यवस्था कर सकते हैं। आपकी बाकी FD सेफ रहेंगी। 3. 5 साल की FD पर मिलती है टैक्स छूट 5 साल की FD को टैक्स सेविंग्स FD कहा जाता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं। Post navigation देशभर में UPI सर्विस करीब डेढ़ घंटे से डाउन:पेमेंट करने में आ रही दिक्कत, 20 दिन में तीसरी बार आई परेशानी Foot-and-mouth disease outbreak prompts mass animal culls and border closures in Central Europe