शेयर बाजार में आज यानी 4 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 800 अंक की गिरावट के साथ 75,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है, ये 23,000 से नीचे आ गया है। NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल इंडेक्स करीब 4% गिरे हैं। ऑटो, आईटी और रियल्टी इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट है। फार्मा पर अलग कैटेगरी के तहत टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फार्मा सेक्टर पर अलग कैटेगरी के तहत टैरिफ लगाने के बयान के बाद इस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। ट्रम्प ने कहा, “मुझे लगता है कि फार्मा में टैरिफ उस स्तर पर आने वाला है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। हम अभी फार्मा पर विचार कर रहे हैं… यह एक अलग कैटेगरी है, और हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।” बाजार में गिरावट के तीन कारण अमेरिकी बाजार 6% तक गिरा कल सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 76,295 पर बंद हुआ था कल यानी 3 अप्रैल को सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 23,250 के स्तर पर बंद हुआ। आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। TCS, HCL टेक और टेक महिंद्रा के शेयर करीब 4% टूटे। वहीं पावर और फार्मा के शेयर में बढ़त रही।