आरक्षक गोविंद सिंह चौहान को डीजीपी कैलाश मकवाना ने उत्कृष्ठ, सराहनीय और साहसिक कार्य के लिए नगद पुरस्कृत किया जीआरपी अशोकनगर के आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए बालिका की जान बचाई रेलवे स्टेशन अशोकनगर के प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन क्रमांक 11604 बीना-कोटा मेमो ट्रेन मे एक बड़ा हादसा टल गया। बीना निवासी 14 वर्षीय बालिका जो अपनी मां और दो भाइयों के साथ बीना से बारां की यात्रा कर रही थी, यात्रा के दौरान खाद्य सामग्री लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी थी। ट्रेन में पुनः चढ़ते समय ट्रेन गति पकड़ चुकी थी, जिससे बालिका असंतुलित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस के आरक्षक 452 गोविंद सिंह चौहान ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बालिका को सुरक्षित प्लेटफार्म पर खींच लिया और उसकी जान बचाई। घटना के बाद बालिका अत्यधिक घबरा गई थी, जिसे जीआरपी द्वारा संभालते हुए परिजनों को समझाइश दी गई । इस घटना के चलते ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्लेटफार्म पर रुकी रही। बालिका के परिजनों एवं यात्रियों ने आरक्षक की तत्परता और साहसिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया एवं रेलवे पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।यात्रियों से अपील: यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जीआरपी को दें। यात्रियों से अपील हैं यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें । Post navigation United States President Donald Trump debuted on the Hurun Global Rich List 2025 in the Top 500, according to the official research report released on March 27. ईद पर भोपाल सेंट्रल जेल में कैदियों की परिजनों से खुली मुलाकात की अनुमति दिए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया बीजेपी नेता और मप्र आर्म रैसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष माज खान ने