दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपनी की दूसरी कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को बेच दिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जो 33 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.82 लाख करोड़) मे हुआ है। मस्क ने शुक्रवार को एक X पोस्ट में इसकी जानकारी दी। मस्क ने पोस्ट में कहा कि यह कदम xAIकी एडवांस आर्टिफिशियल कैपेसिटी और एक्सपर्टिज को X के बड़े पहुंच के साथ मिलकर इसके रिच को बढ़ाएगा। इस डील में xAI की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर (₹6.84 लाख करोड़) और एक्स का 33 बिलियन डॉलर (₹2.82 लाख करोड़) है। मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (मौजूदा वैल्यू- ₹3.76 लाख करोड़) में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X रखने सहित कई अन्य बदलाव किए। Post navigation ATM से कैश निकालना ₹2 महंगा होगा:सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, रेस्टोरेंट फूड-बिल में सर्विस चार्ज नहीं लगेगा इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 995 रुपए महंगा होकर 89,164 रुपए पर पहुंचा, चांदी 1 लाख 892 रुपए प्रति किलो बिक रही