नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 5 मई को JEE मेन्स 2026 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट के साथ ही NTA ने टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट भी जारी की है। JEE मेन्स सेशन 2 में केरल के 3 और उत्तर प्रदेश के 1 कैंडिडेट ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। BArch पेपर में केरल के मीरा कृष्णा आर.एस. और सूर्यतेजस एस. ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया। BPlanning पेपर में केरल से गौरी शंकर वी. और उत्तर प्रदेश से सार्थक अग्रवाल ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। BArch और BPlanning के टॉप 10 स्कोरर्स केरल की मीरा कृष्णा पेपर 2A और 2B दोनों में टॉप केरल से 2A और 2B में ओवरऑल टॉप 20 में 5 केरल से हैं। दोनों पेपर में केरल से 3-3 टॉपर हैं। केरल की मीरा कृष्णा आर. सेशन 2 के पेपर 2A और 2B , दोनों में टॉप 10 में टॉप 10 में हैं। BArch में रिजल्ट 50-50, BPlanning में टॉप 10 में सिर्फ एक लड़की BArch पेपर में 50-50 रहा। टॉप 10 स्कोरर्स में 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। तो वहीं BPlanning पेपर में टॉप 10 में सिर्फ एक ही लड़की शामिल है। BArch पेपर में 100 पर्सेंटाइल लाने वाली केरल की मीरा कृष्णा आर. BPlanning पेपर में टॉप 10 में इकलौती लड़की है। 1,00,913 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था JEE मेन्स 2026 पेपर 2 के लिए 1,00,913 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से 71,423 एग्जाम के लिए पहुंचे थे। 7 अप्रैल को पेपर 2 के लिए एग्जाम हुआ था। NTA ने 4 मई को JEE मेन पेपर 2 के लिए फाइनल आंसर की रिलीज की थी। अब 5 मई को रिजल्ट जारी किया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट JEE मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए- आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए होता है पेपर 2 एग्जाम JEE Main पेपर 2 (पेपर 2A और 2B) बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर यानी B.Arch और बैचलर ऑफ प्लानिंग यानी B.Plan कोर्सेज में दाखिले के लिए होता है। इससे क्लियर कर कैंडिडेट्स NITs और SPAs जैसी सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस में एडमिशन के लिए होता है। जबकि पेपर 1 BE/B.Tech जैसे इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए होता है। JEE एडवांस एग्जाम 17 मई को JEE एडवांस के लिए हाल में रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ाकर 5 मई तक की गई थी। JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल को शुरू हुए थे। एडमिट कार्ड 11 मई को जारी होंगे। इसके एग्जाम 17 मई को होंगे। NTA ऑफिशियल रिजल्ट नोटिल लिंक डायरेक्ट रिजल्ट डाउनलोड लिंक ————————– ये खबर भी पढ़ें… NEET-छात्रा की पैंट काटी, छात्र के पजामे का नाड़ा तोड़ा:एग्जाम सेंटर पर कलावे काटे; सोशल मीडिया पर बवाल- बुर्के के साथ एंट्री कैसे 3 मई को हुई NEET UG परीक्षा के एग्जाम सेंटर वीडियोज इस साल भी वायरल हैं। अलग-अलग राज्यों में छात्र छात्राओं की सख्ती से चेकिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो चर्चा का विषय बने हैं। पूरी खबर पढ़ें… Post navigation साइबर अपराधों का पर्दाफाश करने वाले भारतीय पत्रकारों को पुलित्जर:वियतनाम के राष्ट्रपति भारत यात्रा के पहले दिन बोधगया पहुंचे; 6 मई के करेंट अफेयर्स आज की सरकारी नौकरी:रेलवे में 1644 भर्ती; BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, गुजरात जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड में 205 ओपनिंग्स