ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस (60) अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (55) से शादी करने जा रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ये शादी इटली के वेनिस शहर में 26 से 29 जून के बीच होगी। वेनिस में शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेहमानों के लिए शहर के दो सबसे बड़े होटल, ग्रिटी पैलेस और अमान वेनिस को रिजर्व किया गया है। इसके साथ ही शादी के लिए सभी वॉटर टैक्सी बुक कर ली गईं हैं। इनसे मेहमान कैनाल्स के जरिए वेनिस टूर करेंगे। शादी के लिए VIP मेहमानों को इन्विटेशन भेजे जा रहे हैं। इवांका ट्रंप और किम कार्दशियन जैसे गेस्ट के शामिल होने की उम्मीद शादी में हॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स तक के बड़े सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। हॉलीवुड में किम कार्दशियन, इवा लोंगोरिया, कैटी पैरी, ऑरलैंडो ब्लूम, ओप्रा विन्फ्रे और क्रिस जेनर जैसे सेलेब्स को न्योता। इसके साथ ही इवांका ट्रंप और जेरेड कुश्नर, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुश्नर भी शामिल हो सकते हैं। बैरी डिलर, डायने वॉन फर्स्टनबर्ग, ब्रायन ग्रेजर और मॉडल्स ब्रूक्स नादर, कमीला मोरोन के शामिल होने की उम्मीद है। 2023 में इटली में हुई थी सगाई बेजोस और लॉरेन की सगाई अगस्त 2023 में इटली में हुई थी। इस पार्टी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और क्रिस जेनर जैसे गेस्ट पहुंचे थे। बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया था। उन्होंने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी थी। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा है। लॉरेन ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। वो हेलिकॉप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं। 2019 में लॉरेन ने दिया था पैट्रिक व्हाइटसेल को तलाक बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। 13 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है। बेजोस ने 25 साल बाद मैकेंजी स्कॉट को दिया था तलाक बेजोस ने भी 2019 में ही उनकी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। दोनों की शादी तलाक से 25 साल पहले 1994 में हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक एडॉप्टेड बेटी है। मैकेंजी भी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। साइंस टीचर डैन ज्वेट से उन्होंने शादी की है। अमेजन के फाउंडर की नेटवर्थ 18.68 लाख करोड़ रुपए जेफ बेजोस की नेटवर्थ 18.68 लाख करोड़ रुपए है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बेजोस अमेजन के फाउंडर और सीईओ हैं। वह न्यूज मीडिया हाउस द वाशिंगटन पोस्ट के मालिक और ब्लू ओरिजिन नाम के एक सब-ऑर्बिटल स्पेसफ्लाइट सेवा के फाउंडर भी हैं। ये खबर भी पढ़े… अमेजन के फाउंडर बेजोस ने नए यॉट पर सगाई की:’कोरू’ की कीमत 4000 करोड़ रुपए, इसके फ्रंट में गर्लफ्रेंड सांचेज की मूर्ति लगाई अमेजन के फाउंडर और दुनिया के तीसरे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने एंगेजमेंट कर ली है। बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया। बेजोस ने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी है। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़े… Post navigation IFC anchors Alteria’s new venture debt fund ATM withdrawals to cost more: RBI revises fee from Rs 21 to Rs 23