मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 का आयोजन कल यानी 3 मई 2026 को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार इस एग्जाम के लिए 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस एग्जाम को क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी : NTA ने नीट यूजी 2026 के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। साथ ही ई मेल neetug2026@nta.ac.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एग्जाम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in and neet.nta.nic.in चेक करते रहें। फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और CCTV से निगरानी : एग्जाम सेंटर पर एंट्री से पहले स्टूडेंट्स की गहन तलाशी (फ्रिस्किंग) की जाएगी। साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी। NEET UG एग्जाम 2026 : क्वालिफाइंग मार्क्स : पिछले साल 20.8 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी एग्जाम साल 2025 में नीट – यूजी का आयोजन 4 मई को देश भर के 5 हजार से ज्यादा सेंटर पर हुआ था। 22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 13.76 लाख लड़कियों और 9.98 लाख लड़के थे। इस तरह 20.8 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ——————- ये खबर भी पढ़ें : ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी:10वीं में 98%, 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स की लिस्ट इस साल भी नहीं की गई रिलीज काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई ने ICSE क्लास 10वीं और ISC 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। CISCE 10वीं में 98.18% स्टूडेंट्स पास हुए। यह एग्जाम 2.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें Post navigation वेटरनरी ऑफिसर-असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर की आंसर-की जारी:कैंडिडेट्स 2 से 4 मई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां, जानें पूरा प्रोसेस