यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले हैं। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं। इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने अपनी जगह बनाई। खास बात यह है कि इनमें 5 लड़कियां हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अव्वल जिलों की बात करें तो भदोही सबसे आगे रहा। यहां के 95.78 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। 95.40 फीसदी के साथ आगरा दूसरे नंबर पर, जबकि 95.36 फीसदी के साथ प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, फिसड्डी जिलों में ललितपुर सबसे आगे रहा। यहां सिर्फ 80.22 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर पीलीभीत रहा, जहां 81.22 प्रतिशत, जबकि तीसरे नंबर पर लखीमपुर खीरी रहा, जहां 83.76 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए। काशी में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के छात्र सूर्यदीप ने 10वीं में जिला टॉप किया। रिजल्ट आते ही प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने जिलाधिकारी और डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को रोते हुए कॉल किया और सूर्यदीप के टॉप करने की बात बताई। लड़कियां, लड़कों से 6.46% ज्यादा पास इस बार 90.42% अभ्यर्थी पास हुए हैं। लड़कियां 93.76%, जबकि लड़के 87.30% पास हुए। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 6.46% अधिक पास हुई हैं। 2024 में 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 0.31% ज्यादा छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें 98.53% कैदियों ने पास की परीक्षा जेल से 68 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 67 में कैदी पास हुए हैं। कैदियों का पासिंग परसेंटेज 98.53 प्रतिशत है। पिछले 6 साल की बात करें तो पासिंग परसेंटेज में 18 प्रतिशत इजाफा हुआ है। 2020 में 83 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए थे। टॉपर कशिश के गणित, विज्ञान और सोशल साइंस में 99 नंबर, देखिए मार्कशीट टॉपर अंशिका के गणित में पूरे 100 नंबर, देखिए मार्कशीट 5 साल से लड़कियां ही अव्वल 25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- Post navigation CBSE 10वीं सेशन 2 एग्जाम की डेटशीट जारी:15 मई से पेपर शुरू; 3 सब्जेक्ट में अनुपस्थित छात्र नहीं दे सकेंगे एग्जाम