कल की बड़ी खबर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से जुड़ी रही। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उन्होंने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। वे भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। वहीं, केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बाजार से 8 लाख करोड़ का कर्ज लेगी। ये पूरे साल के लोन टारगेट (14.82 लाख करोड़ रुपए) का 54% है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. हुरुन रिच लिस्ट, मुकेश अंबानी देश में सबसे अमीर: नेटवर्थ ₹8.6 लाख करोड़; अडाणी दूसरे नंबर पर, HCL की रोशनी नाडार पहली बार टॉप-10 में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। वे भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। उनकी नेटवर्थ में 13% (₹1 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सरकार अगले 6 महीने में ₹8 लाख करोड़ कर्ज लेगी: ये कुल सालाना कर्ज का 54%; सरकारी आय और खर्च का अंतर कम होगा केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बाजार से 8 लाख करोड़ का कर्ज लेगी। ये पूरे साल के लोन टारगेट (14.82 लाख करोड़ रुपए) का 54% है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प के फैसले से टाटा मोटर्स का शेयर 6% गिरा: अमेरिकी राष्ट्रपति ने विदेशी कारों पर 25% टैरिफ लगाया, इससे जगुआर लैंड रोवर को नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशों से आयात होने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। ट्रम्प के इस फैसले से भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में लगभग 6% तक की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन लॉन्च, कीमत ₹3.37 लाख: बाइक में 648cc इंजन और सेफ्टी के लिए डुअल चैनल ABS, बीएसए गोल्ड स्टार से मुकाबला रॉयल एनफील्ड ने गुरुवार (27 मार्च) को भारत में नई रेट्रो स्टाइल बाइक क्लासिक 650 लॉन्च कर दी है। ये कंपनी की क्लासिक 350 का अपग्रेडेड मॉडल है। इसे कंपनी ने अपने एनुअल इवेंट मोटोवर्स-2024 में पेश किया था। क्लासिक 650 में रेट्रो लुक के साथ 648cc का पावरफुल इंजन और टर्न बाई टर्न नेविगेशन जैसे नए फीचर्स मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इन्फिनिक्स का बजट स्मार्टफोन नोट 50x लॉन्च: इसमें 6.77 इंच HD+ डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा और 5500mAh बैटरी; शुरुआती कीमत ₹11,499 टेक कंपनी इन्फिनिक्स ने गुरुवार (27 मार्च) को बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन ‘इन्फिनिक्स नोट 50x 5G’ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का HD+ डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा दिया है। इन्फिनिक्स नोट 50x में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी पैक दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें अप्रैल में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन कामकाज नहीं होगा अप्रैल महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 10 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… Post navigation India Inc raises record Rs 3.8L crore in FY25 from equity, debt markets Top stocks to buy today: Stock recommendations for March 28, 2025