टिप्स:इंटरव्यू-में-पहले-30-सेकेंड-सबसे-जरूरी,-शुरुआत‎-मजबूत-हो;-गलत-बॉडी-लैंग्वेज-के-कारण-65%-उम्मीदवार-हो-जाते-हैं-रिजेक्ट‎

एआई के दौर में किसी भी नौकरी‎ के लिए परफेक्ट रेज्यूमे बनाना‎ आसान हो गया है, लेकिन ‎इंटरव्यू क्रैक करना अब भी‎ असली परीक्षा है। Market.biz‎ के आंकड़े बताते हैं कि 65% ‎इंटरव्यूअर्स उन उम्मीदवारों को‎ तुरंत रिजेक्ट कर देते हैं, जिनकी बॉडी लैंग्वेज सही नहीं होती। वहीं 33% रिक्रूटर्स इंटरव्यू के‎ पहले 90 सेकेंड में ही फैसला‎ कर लेते हैं। हार्वर्ड की रिसर्च भी कहती है कि पहले 30 सेकेंड में‎ ही आपकी छवि बन जाती है। ‎ऐसे में जानते हैं इंटरव्यू क्रैक ‎करने की जरूरी टिप्स।‎ इंटरव्यू क्रैक करने के 4 गोल्डन रूल‎ 1. 30 सेकेंड रूल अपनाएं‎ इंटरव्यू में शुरू के 30 सेकेंड सबसे ‎जरूरी होते हैं। ऐसे में शुरुआत मजबूत‎ होना जरूरी है… आत्मविश्वास भरा ‎परिचय दें, बॉडी लैंग्वेज संतुलित रखें‎ और अपने जवाब स्पष्ट व सीधे रखें।‎ 2. कंपनी की जानकारी रखें‎ कंपनी का काम और उसका कल्चर‎ समझना चाहिए, जिस रोल के लिए जा‎ रहे हैं उसकी जरूरतों को जानना चाहिए‎ और इंडस्ट्री में क्या ट्रेंड चल रहा है इस ‎पर भी जानकारी होनी चाहिए।‎ 3. डेटा नहीं, ‘कहानी’ सुनाएं‎ डेटा से ज्यादा लोग कहानियों से जुड़ते‎ हैं, इसलिए इंटरव्यू में अपने अनुभव को ‎कहानी की तरह पेश करें… पहले से 2-3‎ मजबूत उदाहरण तैयार रखें।‎ 4. इंटरव्यू को सामान्य ‎बातचीत जैसा बनाएं‎ इंटरव्यू को एकतरफा सवाल-‎जवाब के बजाय एक सामान्य‎ बातचीत की तरह लें। इंटरव्यूअर ‎की बात ध्यान से सुनें और ‎बीच-बीच में उनसे जुड़े सवाल‎ भी पूछें, जैसे टीम कैसे काम‎ करती है या इस भूमिका में‎ रोजाना क्या जिम्मेदारियां होंगी।‎ इंटरव्यू में पूछ जाने वाले जरूरी सवाल Q. पांच साल बाद आप खुद को कहां देखते हैं?‎ भले यह सवाल पुराना लगे, लेकिन इंटरव्यूअर इससे आपकी सीखने की‎इच्छा और ग्रोथ माइंडसेट समझना चाहता है। इसलिए यह बताएं कि‎आप आगे क्या सीखना चाहते हैं और अपनी स्किल्स को कैसे बेहतर ‎करेंगे… अगर आपका उत्तर बुलेट पॉइंट्स में होगा तो बेहतर है।‎ Q. सबसे पहला सवाल… अपने बारे में बताएं?‎ यह सवाल आसान लगता है, लेकिन कई लोग यहीं अटक जाते हैं। ‎अक्सर उम्मीदवार पर्सनल लाइफ बताने लगते हैं या बिना स्ट्रक्चर के ‎बात करते हैं। सही तरीका यह है कि जवाब में अपने काम, स्किल और‎ अनुभव पर फोकस रखें, अपनी प्रोफेशनल जर्नी को छोटे और साफ ‎तरीके से बताएं और किसी एक उपलब्धि का उदाहरण जरूर जोड़ें।‎ Q. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?‎ यहां सबसे ज्यादा गलती होती है। ” मैं बहुत मेहनती हूं” या ” मैं परफेक्शनिस्ट‎हूं” जैसे जवाब नकली लगते हैं। बेहतर है कि आप अपनी एक छोटी, असली‎कमजोरी बताएं और साथ में यह भी समझाएं कि उसे सुधारने के लिए क्या‎कर रहे हैं। यानी फोकस सिर्फ कमजोरी पर नहीं होना चाहिए, बल्कि सीखने‎ और सुधारने की सोच पर होना चाहिए।‎