अजमेर-में-si-भर्ती-एग्जाम-फुल-बाजू-शर्ट-को-काटा,धागे-हटाए:चेकिंग-कर-एन्ट्री,-जूते-भी-खुलवाए;-एक्सीडेन्ट-के-बावजूद-पहुंचे-कैंडिडेट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती एग्जाम अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। पहले दिन 20 हजार कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। पहली पारी में एक घंटे पहले 10 बजे तक एन्ट्री दी गई। एन्ट्री से पहले चेकिंग की गई। सुरक्षा के लिए लिए सेंटर पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इस दौरान फुल बाजू पहनकर आए कैंडिडेट्स की कैंची से बाजू काटे गए। वहीं धागे भी हटाए गए। जूते भी खुलवाए गए। एक्सीडेन्ट में घायल होने के बावजूद कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए पहुंचे। 40 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड रविवार और सोमवार को दो दिन परीक्षा ली जाएगी। दोनों दिन में करीब 40 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। पहली पारी में 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर हो रहा है, वहीं दूसरी पारी में अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक जनरलनॉलेज एंड जनरल साइंस का पेपर होगा। कल 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और अपराह्न 3 से शाम 5 बजे जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस का पेपर है। 800 पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया एसआई भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। परीक्षा के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए 800 पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया। इनमें पुलिस अधिकारियों से लेकर सादी वर्दी धारी पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसमें 100 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों से भी बुलाए गए हैं। परीक्षा सेंटरों के बाहर और अंदर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए है। एसआई भर्ती एग्जाम राजस्थान के 1174 सेंटर पर हो रहा…पढें ये खबर …