यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हो गया है। नेहा पंचाल ने टॉप किया है। अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। हालांकि, टॉपर्स कहां के रहने वाले हैं। बोर्ड ने इसके बारे में नहीं बताया है। 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का कॉल हुआ था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे। व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए। PCS 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेन्स परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… Post navigation 700 फायर प्रति मिनट वाली 2000 राइफल्स सेना को मिलीं:पार्क एवेन्यू लॉन्च करने वाले पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन; 30 मार्च करेंट अफेयर्स