जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. यूपी में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी 22 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। 2. टिटनेस और डिप्थीरिया की स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च 21 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में टिटनेस और डिप्थीरिया की स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च की। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. माइक्रोसॉफ्ट Xbox की CEO बनीं आशा शर्मा 21 फरवरी को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने गेमिंग डिविजन Xbox की CEO के तौर पर भारतीय मूल की आशा शर्मा को नियुक्त किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारत-ब्राजील में MSME कोऑपरेशन के लिए MoU साइन 21 फरवरी को भारत और ब्राजील ने माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज यानी MSMEs के क्षेत्र में एक MoU साइन किया। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन 21 फरवरी को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कॉफी टेबल बुक ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन’ का विमोचन किया। आज का इतिहास 23 फरवरी : ————- ये खबरें भी पढ़ें… NASA 54 साल बाद चांद पर भेजेगा इंसान, रिहर्सल सफल: गोरखपुर में बनेगा 30 हजार की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम; 21 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… Post navigation इंटरव्यू-मीटिंग में ‘अ… ऊं…’ जैसे शब्दों से घटता है आत्मविश्वास:विशेषज्ञ बोले- बोलचाल में ‘फिलर’ शब्दों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल जानकारी की कमी का संकेत