राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2024 भर्ती के छठे चरण के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये इंटरव्यू 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती में कुल 1096 पदों के लिए वैकेंसी है, और 2461 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन भरा हुआ डिटेल आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इंटरव्यू के समय इसकी दो प्रतियां, सभी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करनी होंगी। ध्यान रहे, ये दस्तावेज न होने पर इंटरव्यू से बाहर कर दिया जाएगा। बढ़ा दी थी पदों की संख्या अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश इंटरव्यू के समय अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कलर फोटो, क्लियर फोटो वाला ओरिजनल पहचान-पत्र (जैसे आधार कार्ड) और सभी ओरिजनल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लाएं। इनके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे। आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… Post navigation आज की सरकारी नौकरी:UPSC IFS 2026 के लिए आवेदन शुरू, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 350 वैकेंसी की डेट एक्सटेंड, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 21 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी:पंजाब नेशनल बैंक में 5138 वैकेंसी ; हरियाणा में 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इंडियन बैंक में 7 ओपनिंग्स