राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए बिना योग्यता कैंडिडेट्स ने आवेदन फार्म भर दिए। इसका खुलासा आयोग की ओर से की गई जांच में हुआ है। इस संबंध में 408 अभ्यर्थियों की सूची एवं डिटेल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे में आयोग ने बिना योग्यता आवेदन फार्म भरने वालों को आवेदन विड्रो करने का मौका दिया है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या अनुभव नहीं रखने वाले कैंडिडेट्स 18 फरवरी तक फार्म विड्रो कर सकते हैं। ऐसा न करने और जांच में अपात्र पाए जाने पर आयोग कानूनी कार्रवाई करेगा। बता दें कि आयोग की ओर से कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग में निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) के 12 पदों और निरीक्षक (रसायन) के 1 पद के लिए 14 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदनों की रैंडम और सैंपल जांच की, तो सामने आया कि कई ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया है जिनके पास अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता या आवश्यक अनुभव नहीं है। लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक अनिवार्य योग्यताएं… गलत सूचना से आवेदन पर होंगे डिबार Post navigation कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नकल कराने संबंधी विज्ञापन:दुनियाभर के छात्रों के अमेरिकी कॉलेजों में एडमिशन हेतु जरूरी टेस्ट में नकल, सोशल मीडिया पर बिक रहे सवाल आज की सरकारी नौकरी:NCERT में 117 पदों पर निकली भर्ती; बिहार में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की 462 वैकेंसी, C-DAC में 805 ओपनिंग्स