महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड जल्द ही SML Isuzu में हिस्सेदारी खरीद सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा इस कंपनी में प्रमोटरों की पूरी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। SML Isuzu एक भारतीय कंपनी है, जो हल्के और मीडियम साइज के कॉमर्शियल व्हीकल्स बनाती है। इस डील से महिंद्रा एंड महिंद्रा को ट्रक और बस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने में मदद मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, MM की नजर SML Isuzu के शेयरों को 1,400 से 1,500 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदने की है। SML Isuzu का शेयर 3% चढ़कर ₹1,703 पर पहुंचा इस खबर के बाद SML Isuzu के शेयरों में आज 24 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। SML Isuzu का शेयर 3.09% की तेजी के साथ 1,703 रुपए के भाव पर बंद हुआ। इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2,500 करोड़ रुपए है। वहीं MM का शेयर 0.89% की गिरावट के साथ 2,777 रुपए पर बंद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, MM का बोर्ड इस हफ्ते होने वाली एक मीटिंग में SML Isuzu में प्रमोटरों की हिस्सेदारी को खरीदने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। हालांकि, MM ने इस खबर पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। सुमितोमो के पास SML Isuzu में 43.96% हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही के आखिरी तक प्रमोटर सुमितोमो कॉरपोरेशन के पास SML Isuzu में 43.96% हिस्सेदारी थी। वहीं Isuzu मोटर्स के पास 15% हिस्सेदारी है। जून 2023 में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जापानी कंपनी सुमितोमो कॉरपोरेशन अपनी भारतीय यूनिट से बाहर निकलना चाहती है और JBM ऑटो इसकी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है। SML Isuzu का नेट प्रॉफिट 80.22% गिरा दिसंबर तिमाही में SML Isuzu का नेट प्रॉफिट 80.22% गिरकर 53 लाख रुपए रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 2.68 करोड़ रुपए के मुनाफे में रही थी। कंपनी का रेवेन्यू भी तीसरी तिमाही में 14.07% घटकर 331.80 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 386.13 करोड़ रुपए रहा था। Post navigation RailTel shares jump 9.6% after securing Rs 25.15 crore contract from HPCL Rupee recovers 2025 losses, surges 31 paise to close at 85.67 against US dollar