सोने के दाम में आज यानी 24 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 324 रुपए गिरकर 87,845 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 88,169 रुपए पर था। 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, एक किलो चांदी की कीमत आज 18 रुपए बढ़कर 97,638 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 97,620 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने पिछले हफ्ते 17 मार्च को 1,00,400 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 11,683 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 11,683 रुपए बढ़कर 87,845 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,621 रुपए बढ़कर 97,638 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें। Post navigation ‘We have seen it before…Gold is going to shine’: Why Anil Agarwal wants India to produce more gold टेक आंत्रप्रेन्योर बोले-पत्नी के अवैध संबंध, अब प्रताड़ित कर रही:चेन्नई पुलिस पर भी बच्चे की कस्टडी को लेकर परेशान करने का आरोप