राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से बिना वांछित योग्यता सहायक विद्युत निरीक्षक व जूनियर केमिस्ट भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वालों को आवेदन फार्म विड्रो का मौका दिया गया है। कैंडिडेट्स आज से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए लास्ट डेट 22 दिसम्बर है। आयोग ने आवेदन फार्म की जांच के बाद ऐसे कईं कैंडिडेट्स को चिह्नित किया है और अगर आवेदन विड्रो नहीं करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इन पदों की शैक्षणिक योग्यता नहीं रखते हैं और उन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। उनको आगाह किया जाता है कि वे अपना ऑनलाईन आवेदन पत्र आवश्यक रूप से विड्रो कर लेवें। यदि ऐसे अभ्यर्थी खुद अपना आवेदन वापस नहीं लेते हैं, तो उन्हें आयोग द्वारा भविष्य की सभी परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के तहत कार्यवाही भी की जाएगी। आयोग ने पकडे़ अयोग्य कैंडिडेट्स RPSC ने निकाली थी वैकेंसी बता दें कि सहायक विद्युत निरीक्षक के 9 व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कनिष्ठ रसायनज्ञ के 13 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। सहायक विद्युत निरीक्षक के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से 14 मई 2025 , जबकि कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अप्रेल से 8 मई तक मांगे गए थे। Post navigation सरकारी नौकरी:पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में 225 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर, 8वीं से लेकर 10वीं पास करें अप्लाई पूर्व DGP प्रशांत कुमार बोले-चयन आयोग जीरो टॉलरेंस से चलेगा:यूपी में भर्तियां पारदर्शी होंगी, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की जांच कराएंगे