आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर एवं कोच के 2202 पदों पर निकाली गई भर्ती में बैकलॉग बढ़ने के आसार हैं। कारण, आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए म्यूजिक और होम साइंस आदि विषयों के परिणामों के बाद यह भर्ती बेरोजगारों में चर्चा में है। परिणामों के एनालिसिस में सामने आया कि 24 विषयों की इस भर्ती में राजनीति विज्ञान सहित 11 विषयों के लेक्चरर के पूरे पद नहीं भर पाएंगे। केवल फिजिक्स, भूगोल और गणित सहित 10 विषय ऐसे हैं जिनके पद भरे जा सकते हैं। इस भर्ती के विभिन्न विषयों के परिणाम जारी करने का सिलसिला 20 अगस्त से शुरू कर दिया था। पहला परिणाम अंग्रेजी का जारी किया था। 23 सितंबर को राजनीति विज्ञान का परिणाम आया तो भर्ती चर्चा में आ गई। कारण इसमें 225 स्कूल लेक्चरर भर्ती करने हैं, इसमें आयोग को मात्र 6 अभ्यर्थी ही पात्र मिले। इसके बाद खेल कोच के परिणाम में तो एक भी अभ्यर्थी पात्र नहीं मिला। अभ्यर्थियों का कहना है कि पास हुए अधिकतर अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के ही हैं। आरपीएससी के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-भर्ती के नियम आयोग नहीं बनाता। संबंधित विभाग ही नियम तय करके भेजता है। स्कूल लेक्चरर भर्ती में भी माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियमों के आधार पर ही न्यूनतम उत्तीर्णांक 40% रखा गया। आयोग स्कूलों को अच्छे उम्मीदवार चयन कर भेजना चाहता है, इसलिए प्रश्न उच्च स्तर के ही तैयार हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बताया…क्यों नहीं मिल पा रहे पात्र इन विषयों में पद खाली रहेंगे, विषय-पद-पास इनमें पद पूरे भरने की संभावना, विषय-पद-पास (रिपोर्ट -आरिफ कुरेशी, अजमेर) ये खबर भी पढ़ें 181 पदों पर निकाली भर्ती, सिर्फ 4 कैंडिडेट पास हुए:गृह विभाग में APO की वैकेंसी में पहली बार लागू किए न्यूनतम पासिंग नंबर गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स तय किए गए थे। RPSC ने बुधवार शाम को रिजल्ट जारी किया था। (पूरी खबर पढ़ें) Post navigation सरकारी नौकरी:पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में 270 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट आज , 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई सरकारी नौकरी:कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 134 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 45 साल, 18 और 19 दिसंबर को इंटरव्यू