टेस्ला ने अमेरिका में अपने लगभग सभी साइबरट्रक को वापस बुलाया है। कंपनी को बाहरी ट्रिम के कुछ हिस्से गिरने की चिंता थी, जिस कारण इन साइबर ट्रक्स को रिकॉल किया गया है। ये इस मॉडल का आठवां और सबसे बड़ा रिकॉल है। इलॉन मस्क की कंपनी की ओर से रिकॉल किए गए लगभग 46,000 व्हीकल्स में वे सभी मॉडल शामिल हैं, जो 13 नवंबर, 2023 से 27 फरवरी 2025 तक बनाए गए थे। साइबरट्रक का पहली बार प्रोडक्शन 13 नवंबर, 2023 को ही किया गया था। बाहरी पैनल ड्राइविंग करते समय अलग हो सकता है NHTSA यानी, नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि विंडशील्ड के बाईं और दाईं ओर चलने वाला बाहरी पैनल ड्राइविंग करते समय अलग हो सकता है। विंडशील्ड और छत के बीच दोनों तरफ स्टेनलेस स्टील की पट्टी एक स्ट्रक्चरल एहेडेसिव के साथ ट्रक की असेंबली से चिपकी होती है। इस पट्टी को कैंट रेल असेंबली कहा जाता है। एहतियात के तौर पर सभी व्हीकल्स को रिकॉल किया मंगलवार को नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के साथ दायर एक रिपोर्ट में, टेस्ला ने कहा कि इस मॉडल के केवल 1% इलेक्ट्रिक व्हीकल डिफेक्टिव थे, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी व्हीकल्स को रिकॉल किया गया है। टेस्ला ने कहा, “यदि ड्राइव करते समय कैंट रेल स्टेनलेस स्टील पैनल व्हीकल से अलग हो जाता है, तो यह पीछे चल रहे मोटर चालकों के लिए सड़क पर खतरा पैदा कर सकता है और उनकी चोट या टकराव का खतरा बढ़ा सकता है।” इश्यू फिक्स करने के लिए तीन काम करेगी टेस्ला कंपनी विरोध का सामना कर रही, इस साल शेयर 40% गिरा टेस्ला का रिकॉल ऐसे समय में आया हे जब कंपनी पहले से ही विरोध का सामना कर रही है। दरअसल, कंपनी के सीईओ इलॉन मस्क इस समय ट्रम्प प्रशासन के लिए संघीय खर्च में कटौती की देखरेख कर रहे हैं। इन कटौतियों से अमेरिका के कई लोग खुश नहीं है टेस्ला के व्हीकल्स को बेचकर अपना विरोध जता रहे हैं। कुछ लोगों ने विरोध जताने के लिए आक्रामक तरीके भी अपनाए हैं। ये लोग टेस्ला के व्हीकल्स को डिस्ट्रॉय कर रहे हैं। ऐसे में इस साल कंपनी के शेयर की कीमत करीब 40% घट चुकी है। साल की शुरुआत में टेस्ला का शेयर 379 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो अब घटकर 236 डॉलर के करीब आ गया है। बीते एक महीने में शेयर 30% गिरा है। Post navigation Tata Group companies quietly partner with Elon Musk-led Tesla; become global supplier to EV maker एअर इंडिया 40 वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट खरीदेगी:बोइंग-एयरबस से बातचीत, 2023 में 470 विमानों का ऑर्डर दिया था