ras-2024-की-इंटरव्यू-डेट-घोषित,-जानिए-कब-शुरू-होंगे:1096-पदों-के-लिए-थी-वैकेंसी,-2461-कैंडिडेट्स-हुए-मैंस-में-सलेक्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2024 के इंटरव्यू की डेट घोषित कर दी है। पहले चरण के इंटरव्यू 1 से 12 दिसम्बर तक होंगे। इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट किए गए थे। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- ​साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। बढ़ाई गई थी पदों की संख्या आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…