सोने की कीमत आज यानी 20 मार्च को लगातार पांचवे दिन ऑल टाइम हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹112 बढ़कर ₹88,761 पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी बुधवार 19 मार्च को भी सोने का भाव ₹88,649 के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं चांदी के भाव में आज कल के मुकाबले 355 रुपए की कमी आई है, ये 99,613 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कल एक किलो चांदी ₹99,968 पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो था, जो इसका ऑल टाइम हाई भी है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है। 4 महानगरों में सोने की कीमत सोने में तेजी के 3 कारण इस साल अब तक 12,599 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 12,599 रुपए बढ़कर 88,761 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 13,596 रुपए बढ़कर 99,613 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Savings moving to market-linked financial products expose households to significant risks, warns Finance Ministry Infosys lateral hiring: IT giant plans to recruit experienced tech workers across over 40 skill sets