राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गुरुवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। कार्यक्रमानुसार 30 विषयों की परीक्षा का आयोजन 7 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। ये परीक्षा पूर्व में 1 दिसम्बर से होने वाली थी, लेकिन इसमें आयोग ने अब बदलाव कर दिया है। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान का सामान्य ज्ञान (प्रश्न-पत्र III) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद, विभिन्न ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर 2025 तक रोजाना दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी (प्रश्न-पत्र I) का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पारी (प्रश्न-पत्र II) का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट) विषय का कार्यक्रम बाद में किया जाएगा जारी म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट) विषय के लिए सामान्य ज्ञान और ऐच्छिक विषयों के प्रश्न-पत्रों का आयोजन वर्तमान में नहीं किया जा रहा है। इस विषय की परीक्षा तिथि की घोषणा यथासमय कर दी जाएगी। Post navigation सरकारी नौकरी:नेशनल हेल्थ मिशन, महाराष्ट्र में 1974 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 45 साल, सैलरी 40 हजार तक JNU छात्रसंघ चुनाव 2025- अदिति मिश्रा अध्यक्ष बनीं:2017 में BHU के प्रोटेस्ट की हिस्सा थीं, जेंडर वॉयलेंस पर कर रहीं रिसर्च, जानें प्रोफाइल