राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सांख्यिकी विभाग में सांख्यिकी अधिकारी के 113 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू होंगे और 26 नवंबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी बाद में दी जाएगी। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 2023 में निकली भर्ती के बाद कोई नया विज्ञापन जारी नहीं हुआ था, इसलिए अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार एक वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक ऐसे करें अप्लाई Post navigation बिना JEE क्लियर किए मिलेगा IIT में एडमिशन:IIT खड़कपुर में स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट्स और मेडल्स के आधार पर एंट्री, सेशन 2026 के लिए जल्द जारी होंगी गाइडलाइंस एस्ट्रोफिजिसिस्ट प्रो जयंत नार्लीकर को मरणोपरांत ‘विज्ञान रत्न पुरस्कार’:BHU और कैम्ब्रिज से पढ़ाई की, बिग बैंग थ्योरी को चुनौती दी; जानें कप्लीट प्रोफाइल