टेक कंपनी गूगल ने क्लाउड सिक्योरिटी फर्म विज (Wiz) को 32 बिलियन डॉलर (2.7 लाख करोड़ रुपए) में खरीद लिया है। कंपनी ने मंगलवार को विज के साथ डील साइन की है। ये गूगल की अब तक की सबसे बड़ी डील है। सौदे के तहत विज, गूगल क्लाउड बिजनेस का हिस्सा बनेगी। खरीदारी पर गूगल ने कहा कि हमारी क्लाउड सिक्योरिटी सर्विस पहले से ही मजबूत हैं। विज के जुड़ने से यह और ज्यादा बेहतर होगी। AI सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए डील यह सौदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बढ़ते साइबर खतरों को रोकने में मदद के लिए किया गया है। गूगल का टारगेट क्लाउड सिक्योरिटी बिजनेस में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियों को टक्कर देना है। विज की मदद से मल्टीक्लाउड टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाया जाएगा। गूगल ने 2023 में 23 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया था गूगल ने जुलाई 2023 में 23 बिलियन डॉलर विज को खरीदने की पेशकश की थी। लेकिन विज ने ऑफर ठुकरा दिया था। अब 2026 तक नई डील पूरी होने की उम्मीद है। CEO सुंदर पिचाई बोले-सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगे गूगल के के CEO सुंदर पिचाई ने कहा शुरुआत से ही गूगल का फोकस मजबूत सिक्योरिटी पर रहा है। आज क्लाउड पर चलने वाले बिजनेस क्लाउड प्रोवाइडर्स में हाई सिक्योरिटी चाहते हैं। विज के साथ मिलकर हम क्लाउड सिक्योरिटी को नए स्तर पर ले जाएंगे। गूगल की पेरेंट कंपनी के शेयर में 4% की गिरावट मंगलवार को गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर 4% गिरकर 159.58 डॉलर पर पहुंच गया है। अमेरिकी बाजार के शुरुआती कारोबार में ये गिरावट दर्ज की गई। कल बाजार बंद होने तक ये 164.29 डॉलर पर था। Post navigation रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड मेंबर बने नोएल:सौतेली बहनें शिरीन और डीनना भी बोर्ड में शामिल, डेरियस खंबाटा ने RTET से दिया इस्तीफा Is a US recession coming? 7 charts that show the plight of the American economy