सोने-चांदी की कीमत आज यानी, 18 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹155 बढ़कर ₹88,256 हो गया है। इससे पहले गोल्ड कल ₹88,101 पर था। वहीं, एक किलो चांदी आज ₹162 महंगी होकर ₹99,929 प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹99,767 प्रति किलो था। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार इस साल सोना ₹92 हजार तक जा सकता है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 12,094 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 12,094 रुपए बढ़कर 88,256 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,276 रुपए बढ़कर 99,929 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 13,912 रुपए महंगा हुआ था। सोने में तेजी के 3 कारण इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Elon Musk’s Starlink may offer 80-90 times more than capacity of rivals Reliance Jio-SES, Eutelsat OneWeb Noel Tata, Ratan Tata’s half sisters Shireen and Deanna Jejeebhoy join board of Ratan Tata Endowment Trust