राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2024 (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) कल यानि 12 अक्टूबर व कृषि विभाग के विभिन्न विषयों के लिए कल से 17 तथा 28 एवं 29 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। आयोग की ओर से अजमेर व जयपुर में सेंटर बनाए गए है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 64 पदों के लिए 29 हजार 367 कैंडिडेट्स व कृषि विभाग के 241 पदों के लिए 34 हजार 790 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। कृषि विभाग के विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे से 3:40 बजे तक आयोजित होगी। इस प्रश्न पत्र की परीक्षा में ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक के पाँचवें विकल्प को भरने के लिए परीक्षार्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय तथा शेष सभी प्रश्न पत्रों एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2024 (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आवेदन क्रमांक व बर्थ डे से मिलेंगे एडमिट कार्ड एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एन्ट्री फोटो पहचान पत्र होगा जरूरी बहकावें में नहीं आए कैंडिडेट्स-आयोग Post navigation सरकारी नौकरी:केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई सरकारी नौकरी:राजस्थान में आयुष अधिकारी के 1535 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 40 साल, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन