rpsc-ने-की-jlo-एग्रीकल्चर-लेक्चरर-एग्जाम-की-डेट-घोषित:अगले-साल-जनवरी-से-जुलाई-तक-भर्ती-एग्जाम-में-शामिल-होंगे-26-लाख-कैंडिडेट्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आज प्राध्यापक-कृषि और कनिष्ठ विधि अधिकारी (JLO) भर्ती परीक्षा की प्रस्तावित डेट घोषित कर दी गई है। आयोग की ओर से अगले साल जनवरी से जुलाई तक 7 माह के दौरान परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें 13 हजार से ज्यादा पदों के लिए 26 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का आयोजन 31 मई 2026 (रविवार) से 16 जून 2026 (मंगलवार) तक माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत होने वाली प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2025 के साथ किया जाएगा। वहीं, कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण विभाग) की परीक्षा तिथि 26 जुलाई 2026 (रविवार) और 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रस्तावित की गई है। प्राध्यापक- कृषि (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2025 के 500 पदों के लिए 5 हजार से अधिक तथा कनिष्ठ विधि अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण विभाग) के 12 पदों के लिए 13 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी कर दिया जाएगा। अगले साल जनवरी से जुलाई तक 10 भर्तियों के एग्जाम इन परीक्षाओं के अतिरिक्त आयोग द्वारा वर्ष 2026 में जनवरी से जुलाई माह तक आयोजित होने वाली 10 अन्य भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि भी पूर्व में ही जारी की जा चुकी हैं। इस अनुसार आयोग द्वारा 7 माह के दौरान 13 हजार से अधिक विभिन्न पदों के लिए 26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जनवरी 2026 में होने वाली परीक्षाएं फरवरी 2026 में होने वाली परीक्षाएं मार्च 2026 में होने वाली परीक्षाएं अप्रैल 2026 में होने वाली परीक्षाएं मई-जून 2026 में होने वाली परीक्षाएं जुलाई 2026 में होने वाली परीक्षाएं ……… पढ़ें ये खबर भी… MDS यूनिवसिर्टी ने आवेदन फॉर्म भरने की डेट फिर बढ़ाई:सेमेस्टर दो, चार व छह के स्टूडेंट्स अब कल तक कर सकेंगे आवेदन महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर ने मुख्य परीक्षा 2025 के सेमेस्टर दो, चार व छह के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर एक बार बढ़ा दी है। अब आठ अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर पढें