वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल की रोजा इफ्तार पार्टी में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की मौजूदगी में मांगी गई विभिन्न समाजों के धर्मगुरुओं द्वारा अमन, चैन, प्यार, भाईचारे और मोहब्बत की दुआ मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल द्वारा वक्फ बोर्ड परिसर में रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के जिलों से काज़ी और मुफ्ती हजरात के साथ-साथ रोजेदारों और विभिन्न समाजों के धर्म गुरुओं ने भी शामिल होकर इफ्तार किया। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल द्वारा आयोजित रोजा इफ़्तार पार्टी में विशेष रूप से बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी हुए इनके साथ शामिल लोग और धर्म गुरुओं द्वारा क्षेत्र और मुल्क में अमनचैन, आपसी भाईचारा बरकरार रहने की दुआएं मांगी गई। मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल ने कहा कि आज के रोजा इफ़्तार पार्टी में प्रदेश के जिलों से आये सभी काज़ी मुफ्ती और उलेमा ए इकराम का स्वागत किया गया। डॉ सनवर पटेल ने कहा कि रमजान का महीना बड़ी रहमतों, बरकतों और मगफिरत का माह है। इसमें लोगों को पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करनी चाहिए और मुल्क की तरक्की खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआ करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल द्वारा आपसी सद्भावना और सौहार्द्र के लिए रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे सूबे के लोगों सहित इमाम, हाफिज, काजी और मुफ्ती साहिबान के साथ-साथ विभिन्न समाजों के धर्म गुरु ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की Post navigation Lex Fridman fasted for 45 hours to prepare for podcast, PM Narendra Modi says “Truly Surprised” A New Chapter of Transparency and Innovation in the Mineral Sector: Digital Transformation in Management of Mineral Resources in Chhattisgarh