पाकिस्तान के पीएम ने बेतुकी नौटंकी की। वे आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, जो उनकी विदेश नीति का हिस्सा है। कोई भी ड्रामा या झूठ सच को नहीं छिपा सकता। 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर हमले की धमकी दे रहा था। 10 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने जंग रोकने की गुहार लगाई। – पेटल गहलोत, भारतीय राजनयिक भारत के स्थाई मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल किया। उन्होंने पाकिस्तान के दावों को खारिज किया। इसके साथ ही पेटल ने पाकिस्तान पर आतंकवाद बढ़ाने और झूठ बोलने का भी आरोप लगाया। संगीत का शौक रखती हैं पेटल पेटल को गाना गाने और गिटार बजाने का काफी शौक है। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपनी गाते हुई वीडियोज अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा उन्हें घूमने का भी काफी शौक है। वो समय-समय पर अपने एक्स अकाउंट पर अपनी ट्रिप्स की यादों को लेकर लिखे गए आर्टिकल्स शेयर करती रहती हैं। कुछ ही दिन पहले पेटल ने एक्स पर बॉलीवुड फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ का गाना ‘कबीरा’ गाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। ————————— ऐसी ही और खबरें पढ़ें… फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी को जेल की सजा:स्कूल में फेल हुए, वकालत की प्रैक्टिस की; सिंगर-मॉडल कार्ला से तीसरी शादी की; जानें पूरी प्रोफाइल फ्रांस के 70 साल के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को पेरिस की एक अदालत ने गुरुवार को आपराधिक साजिश यानी क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी के आरोप में 5 साल जेल की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें… Post navigation हरियाणा के स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाया:छोटे बच्चे को टीचर ने दनादन थप्पड़ लगाए, वीडियो वायरल स्कूल, कॉलेजों के करिकुलम में जुड़ेगा आयुर्वेद:NCERT और UGC मिलकर तैयार कर रहे कोर्स मॉड्यूल, अगले सेशन से बदल सकता है सिलेबस