हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी, सोमवार (17 मार्च) को सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा चढ़कर 74,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की तेजी है, यह 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.59% चढ़ा है। फार्मा इंडेक्स में भी 1.40% की तेजी है। मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में आधा फीसदी की तेजी है। आईटी और रियेल्टी सेक्टर में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में तेजी गुरुवार को 200 अंक गिरकर 73,828 पर बंद हुआ था बाजार 14 मार्च को होली के चलते बाजार बंद था। वहीं 15 और 16 मार्च को साप्ताहिक छुट्टी थी। इससे पहले 13 मार्च को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 73,828 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 73 अंक की गिरावट रही, ये 22,397 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट रही। स्टेट बैंक, ICICI बैंक और पावरग्रीड के शेयर में तेजी जबकि टाटा मोटर्स में 2.0%, इंडसइंड बैंक में 1.78% और जोमैटो में 1.34% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 में तेजी, जबकि 38 में गिरावट रही। NSE के रियल्टी में 1.83%, मीडिया में 1.50% और ऑटो सेक्टर में 1.10% की गिरावट रही। Post navigation Stock market today: BSE Sensex opens over 300 points up; Nifty50 above 22,500 US forecasts desi visitors to grow at fastest rate this decade; double from pre-Covid level in 2029