मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया है। औलख को यह सम्मान पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए दिया गया। अखिलेश यादव ने इस दौरान पंजाब में आई बाढ़ पर दुख भी जताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सिंगर मनकीरत न केवल हिन्दुस्तान बल्कि विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। गीत-संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद में 5 करोड़ की धनराशि अब तक खर्च कर देने के लिए उनकी सराहना की। अखिलेश यादव ने कहा कि सिख समाज ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। सरकार ने उनकी वैसी मदद नहीं की, जैसी करनी चाहिए थी। अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। केन्द्र सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में असमर्थ रही अखिलेश ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की समस्या गंभीर है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए है। वे सब परेशान है। बड़ी संख्या में पशु और मनुष्य बाढ़ में बह गए है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने में केन्द्र सरकार विफल रही है। लोगों की सुरक्षा और पशु चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बाढ़ग्रस्त परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई करें। बाढ़ग्रस्त इलाकों में दवा-इलाज की व्यवस्था करें। बाढ़ का पानी उतरने पर फैलने वाली तमाम बीमारियों की रोकथाम की पहले से व्यवस्था करनी चाहिए। Post navigation मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान रो पड़ीं थीं सुष्मिता सेन:प्रहलाद कक्कड़ ने कहा- उन्हें लगता था ऐश्वर्या राय के पक्ष में फिक्स है कॉन्टेस्ट काजोल की बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं करण जौहर!:एक्ट्रेस बोलीं– न्यासा के फिल्मों में डेब्यू के लिए 1-2 फोन आए हैं