बॉलीवुड-एक्ट्रेस-के-घर-फायरिंग:-यूपी-पुलिस-एनकाउंटर-पर-सवाल:हरियाणा-में-परिवार-बोला-हरिद्वार-के-लिए-निकला,-मौत-की-खबर-मिली,-कार्रवाई-फेक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए। हरियाणा STF, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और UP की STF ने गाजियाबाद में बुधवार शाम को इनका एनकाउंटर किया। बदमाशों की पहचान रविंद्र निवासी गांव काहनी (रोहतक) और अरुण निवासी मयूर विहार (सोनीपत) के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। एनकाउंटर के बाद सोनीपत निवासी मृतक अरुण के परिवार वालों ने एनकाउंटर को फर्जी बताया है। साथ ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि अरुण ऐसा नहीं था। उसे घर से उसका दोस्त बुलाकर ले गया था। वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन, पुलिस ने उसे मार डाला। पहले देखिए एनकाउंटर से जुड़ी PHOTOS… अरूण के भाई के पुलिस कार्रवाई पर दो सवाल… पुलिस की जारी तस्वीर पर किया सवाल खड़ा: अरुण के भाई अंकुर ने बताया कि दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार दोनों युवकों में कोई भी उसका भाई नहीं है। उसके भाई का फर्जी एनकाउंटर किया गया। हेलमेट पहनने वाला उसका भाई इसलिए नहीं है, क्योंकि उसका भाई शुगर की बीमारी के कारण पीला पड़ा हुआ था और वह कमजोर हो रखा था। बाइक चलाने वाला लड़का सांवला नजर आ रहा है। जिस पर नहीं मारपीट तक का केस, उस पर रखा एक लाख इनाम: पुलिस द्वारा जो एनकाउंटर उसके भाई का किया गया है उसमें भी उसका भाई का शरीर पीला पड़ा नजर आ रहा है। बाइक पर पीछे बैठा हुआ युवक का चेहरा क्लियर है, वह भी उसका भाई नहीं है। उसके भाई और माता-पिता ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। अंकुर ने कहा कि उसके भाई पर आज तक किसी के साथ मारपीट तक का केस नहीं था और उस पर 1 लाख का इनाम भी दिखाया गया है। इसलिए यह फर्जी है। अब पढ़िए, अरूण की मां ने क्या कहा… कर्ज लेकर मकान बनाया
मां सविता ने बताया कि छह महीने पहले ही उन्होंने 10-12 लाख रुपए का कर्ज लेकर नया मकान बनाया है, लेकिन उसमें अभी तक दरवाजे-खिड़की भी नहीं लग पाए। घर में बिजली का कनेक्शन और फिटिंग तक अधूरी है। अरुण अपनी मां से कहा करता था कि मेहनत करके कर्ज उतार देंगे। गांव का मकान बेचकर शहर में प्लॉट खरीदा था और कुछ भैंसें भी बेचनी पड़ीं। बेटियों के गहने गिरवी रखे गए। बड़ा बेटा अंकुर अमेजन में नौकरी करता है और शादीशुदा है। पिता राजेंद्र सिंह फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड हैं, जबकि मां सविता पहले लोगों के घरों में बर्तन साफ करती थी और अब फैक्ट्री में काम करती हैं। पिता बोले- बेटे के साथ अन्याय हुआ है रोते हुए पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात दो पुलिसकर्मी घर आए और परिवार से जानकारी ली। जब परिवार ने पूछा तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके बेटे की नौकरी की वेरिफिकेशन के लिए आए हैं। लेकिन रात करीब 11:30 बजे उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली तो परिवार में मातम छा गया।
बेटे की मौत की खबर सुनते ही राजेंद्र का मुंह का निवाला नीचे गिर गया। पहले तो मां-बाप को विश्वास ही नहीं हुआ और बोले कि अरुण हरिद्वार गया हुआ है और लौटकर आएगा। लेकिन जब मोबाइल फोन में एनकाउंटर की तस्वीर देखी तो राजेंद्र ने पहचान लिया और कहा- हां, यही मेरा बेटा है।
रोते हुए राजेंद्र कहते रहे कि उनका बेटा कभी गलत काम नहीं कर सकता। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बेटे के साथ अन्याय हुआ है। परिवार का कहना है कि अरुण को कोई दोस्त बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। रविंद्र का है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी 12 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की वारदात में वांछित थे। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था। जांच में सामने आया कि रविन्द्र के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में पांच संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
20 दिसंबर 2024 को उसने फतेहाबाद में पुलिस एस्कॉर्ट गार्ड पर हमला कर अपराधी रवि जागसी को छुड़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में उस पर गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरुण के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह कुख्यात अपराधियों से जुड़ा हुआ था और कई मामलों में संदिग्ध रहा है अब जानिए रोहित गोदारा गैंग क्यों नाराज? खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी
30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते? खुशबू बोलीं- इन्हें समाज के नामर्द फॉलो कर रहे
खुशबू ने आगे कहा- ये दुखद है कि ऐसे बद्जुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है? अब भक्त का सवाल और अनिरुद्धाचार्य का जवाब पढ़िए, जिस पर घमासान मचा सवाल: गुरुजी शादी से डर लगता है। जिस वीडियो पर विवाद खड़ा हुआ, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं। जवाब : 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है…
अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी। आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य
इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। अनिरुद्धाचार्य बोले- आधी बात सुनकर दिल दुखा तो क्षमा करें
विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। यह बात कुछ लड़कियों के लिए कही थी। जैसे कि अभी एक राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया और वह 25 साल की ही थी। जिस लड़की ने अपने पति राजा को मारा वो 25 साल की है और उसने किसी पराए पुरुष के कारण अपने पति को मार दिया। तो वही बात कही जा रही है कि आजकल कुछ लड़कियां… अब देखो मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया। मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। फिर भी मेरी आधी अधूरी बात सुनकर के किसी भी बहन बेटी का दिल दुखा हो तो ये दास सदा आपका था। आपका है, आपका ही रहेगा। यदि आधी अधूरी बात सुन कर आपका दिल दुखा तो मुझे क्षमा अवश्य करें। अब दिशा के पिता की तरफ से दर्ज हुई FIR हूबहू जानिए मैं बालकनी पर खड़ा था, उन्होंने गोली चला दी
दिशा के पिता जगदीश ने लिखा- गुरुवार सुबह 4.30 बजे 2 युवक मेरे घर के बाहर फायरिंग करके चले गए थे। तब हम लोग सो रहे थे। फिर शुक्रवार सुबह 3:30 बजे मेरा कुत्ता भौंक रहा था, मुझे संदेह हुआ। तब मैं बालकनी में आया, तो नीचे बाइक सवार 2 लोग दिखे। टोकने पर एक युवक ने मुझे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। मैंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। जगदीश ने पुलिस को बताया कि मेरी एक बेटी दिशा पाटनी बॉलीवुड में अभिनेत्री है। दूसरी बेटी खुशबू पाटनी मेजर पद से रिटायर होकर मेरे साथ रह रही है। दोनों बेटियां सोशल मीडिया पर पब्लिक फिगर हैं और उनके लाखों फैन हैं। उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर भी धमकी दी गई थी। CO फर्स्ट आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके बाइक सवार बदमाशों को ढूंढा जा रहा है। अब पढ़िए जिम्मेदारी लेने वाले गैंग ने फेसबुक पर क्या लिखा… पहला मैसेज एक्ट्रेस के लिए- फेसबुक पर आगे लिखा – इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। दूसरा मैसेज बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए- पुलिस के पास जिस फेसबुक पेज की पोस्ट की कटिंग वॉट्सऐप पर आई थी। उस अकाउंट को ट्रेस किया गया। मगर यह पेज नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने कैलिफोर्निया फेसबुक ऑफिस को ई-मेल करके जानकारी मांगी है। दिशा पाटनी के घर पर जो हमला हुआ, इसकी जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ कभी लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे। रोहित ने दिशा पाटनी के घर हमला कराने के बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की, जिसमें उसने कहा- मेरा नाम लॉरेंस बिश्नोई के नाम न जोड़ा जाए।