पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से कई गांवों और परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। इस मुश्किल समय में सिंगर गुरु रंधावा एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वे बाढ़ से प्रभावित सभी किसानों को मुफ्त में गेहूं के बीज बाटेंगे। गुरु रंधावा ने कहा, जैसे ही बाढ़ खत्म होगी और पानी का स्तर नीचे जाएगा, मैं प्रभावित गांवों में गेहूं के बीज बांटूंगा, ताकि किसानों को दोबारा खेती शुरू करने में मदद मिले और वे अपनी जिंदगी को फिर से सम्मान के साथ खड़ा कर सकें। इससे पहले भी गुरु रंधावा बाढ़ पीड़ितों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने बाढ़ में घर गंवाने वाली एक महिला का घर दोबारा बनवाने का वादा किया था। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों तक राशन और पीने का पानी पहुंचाया था। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘आज और टीमें राशन-पानी लेकर जाएंगी। आप भी जितनी हो सके उतनी मदद करें। आओ हम सब मिलकर पूरे पंजाब की मदद करें, अपने परिवारों के साथ खड़े हों। वाहेगुरु, यह समय भी बीत जाएगा।’ ये स्टार्स भी कर चुके हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद दिलजीत दोसांझ ने बाढ़ से प्रभावित 20 गांव गोद लेने का ऐलान किया था। वहीं सिंगर एमी विर्क ने पीड़ितों की मदद करने के लिए 200 घर गोद लिए हैं। Post navigation ‘आबीर गुलाल’ को इंडिया में रिलीज करने की तैयारी:फिल्म फेडरेशन बोला- पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की फिल्म भारत में नहीं रिलीज होने देंगे बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- संत प्रेमानंद, अनिरुद्धाचार्य का अपमान किया