कल की बड़ी खबर एयरटेल से जुड़ी रही। भारती एयरटेल जल्द ही देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराएगी। इसके लिए इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ करार किया है। वहीं NSE इंडेक्स लिमिटेड ने एक नया सेक्टोरल इंडेक्स ‘निफ्टी केमिकल्स’ लॉन्च किया है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. देश में सैटेलाइट से इंटरनेट मिलेगा, स्पेस X-एयरटेल में करार: जंगल-पहाड़ सब जगह चलेगा, मस्क की कंपनी के पास सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल जल्द ही देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराएगी। इसके लिए इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ करार किया है। एयरटेल ने मंगलवार (11 मार्च) को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। समझौते के तहत, स्पेसएक्स और एयरटेल बिजनेसेस, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्टारलिंक सर्विसेस देने के लिए मिलकर काम करेंगे। एयरटेल के मौजूदा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में स्टारलिंक टेक्नोलॉजी इंटीग्रेट करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 2. NSE ने निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स लॉन्च किया: नया इंडेक्स निफ्टी-500 में शामिल केमिकल्स सेक्टर के स्टॉक्स की परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा NSE की इंडाइसेज सर्विसेज सब्सिडियरी NSE इंडेक्स लिमिटेड ने एक नया सेक्टोरल इंडेक्स ‘निफ्टी केमिकल्स’ लॉन्च किया है। निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स का उद्देश्य निफ्टी 500 में शामिल उन स्टॉक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करना है, जो केमिकल्स सेक्टर का हिस्सा हैं। 6 महीने के एवरेज फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर टॉप-20 स्टॉक्स का चयन NSE में डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल स्टॉक्स को वरीयता देते हुए किया जाता है। इंडेक्स में हर स्टॉक का वेट फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन पर बेस्ड होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 3. इंडसइंड बैंक का शेयर 27% टूटा: डेरिवेटिव अकाउंट में गड़बड़ी इसका कारण, बैंक की नेटवर्थ 2,000 करोड़ रुपए घट सकती है इंडसइंड बैंक के शेयरों में मंगलवार (11 मार्च) को 27% की गिरावट रही। ये 243 रुपए गिरकर ₹656.80 पर आ गया है। नवंबर 2020 के बाद किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक ने सोमवार (10 मार्च) को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि इंटरनल रिव्यू में डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग डिस्क्रिपेन्सी यानी गड़बड़ी का पता चला है। इसके चलते बैंक की कमाई में कमी आ सकती है और नेटवर्थ 2.35% तक गिर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 4. अयाना पावर की 100% हिस्सेदारी खरीदेंगी ONGC- NTPC: CCI ने अप्रूवल दिया, पिछले महीने ₹19,500 करोड़ में डील हुई थी ONGC- NTPC मिलकर रिन्यूएबल पावर फर्म आयाना की 100% हिस्सेदारी खरीदेंगी। कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने मंगलवार (11 मार्च) को इसकी मंजूरी दी है। ये खरीदारी 19,500 करोड़ रुपए में की जाएगी। आयाना रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड में ONGC और NTPC की 50-50% हिस्सेदारी होगी। दोनों कंपनियों ने पिछले महीने आयाना को खरीदने की डील की थी। ये डील ONGC- NTPC और आयाना के वर्तमान शेयरहोल्डर नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (51% हिस्सेदार), ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी (32% हिस्सेदार) और एवरसोर्स कैपिटल (17%) के बीच साइन की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. 5. UPI-RuPay कार्ड यूज करने पर देना पड़ सकता है चार्ज: सरकार एक बार फिर मर्चेंट फीस लागू करने पर कर रही विचार सरकार UPI ट्रांजैक्शन और RuPay डेबिट कार्ड पर मर्चेंट चार्जेस यानी फीस फिर से लागू करने पर विचार कर रही है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने दो वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। अभी इन पेमेंट मेथड्स पर कोई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) नहीं लगाया जाता है, क्योंकि इन्हें नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) फैसिलिटी प्रोवाइड करती है। हालांकि, छोटे बिजनेस के लिए ट्रांजैक्शन को फ्री रखते हुए बड़े मर्चेंट्स पर फीस लगाने पर चर्चा चल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… Post navigation Carbonated juices to attract 12% GST, not 28%: High court Wall Street: US stocks end lower on tariff uncertainty