इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज यानी मंगलवार (11 मार्च) को 22% की गिरावट है। ये 196 अंक गिरकर 703 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नवंबर 2020 के बाद किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक ने कल यानी सोमवार (10 मार्च) को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि इंटरनल रिव्यू में डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग डिस्क्रिपेन्सी यानी अकाउंट्स में गड़बड़ी का पता चला है। इसके चलते बैंक की कमाई में कमी आ सकती है और नेटवर्थ में 2.35% तक गिरावट हो सकती है। तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 8% बढ़ा लेकिन मुनाफा 39% कम हुआ देश का पांचवां सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर लेंडर इंडसइंड बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 1,402.33 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। सालान आधार पर इसमें 39% की हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को 2,301.49 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ने 15,155.80 करोड़ रुपए की कमाई की। यह पिछले साल के ₹13,968.17 करोड़ के मुकाबले 8.50% ज्यादा रहा। बैंक ने बताया कि खर्चे में बढ़ोतरी के चलते कंपनी का मुनाफ कम हुआ है। आज शेयर बाजार में गिरावट अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर नहीं दिख रहा है। आज यानी, मंगलवार (11 मार्च) को सेंसेक्स में 35 पॉइंट की गिरावट है। ये 74,000 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी फ्लैट है, ये 22,460 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Post navigation IndusInd Bank shares crash to 52-week low! Brokerages downgrade stock outlook – here’s what investors should know Elon Musk’s empire shaken: Tesla tumbles, X crashes amid US recession fears